मऊ। नगर पालिका के वार्ड नंबर 31 के मदनपुरा-जहांगरीराबाद में रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा 25 लाख की लागत से होने नाले, सीसी रोड सहित दूसरे विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया। निर्माण कार्य के दौरान मदनपुरा जहांगीराबाद मस्जिद के पास शकील अहमद और रफीक का मकान होते हुए इकबाल अहमद के मकान तक नाला निर्माण के साथ मिट्टी भराई और सीसी इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। नपाध्यक्ष ने लोगों से घरों से निकलने वाला कचरा को सड़क पर फेंकने के बजाए डस्टबीन में डालने की बात कही। इस मौके पर वार्ड सभासद मोहम्मद इस्माईल, रफीक अहमद, मोईद अहमद, रईस आलम, अफजाल अहमद, अब्दुल हन्नान, अल्तमश अली सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।