फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दर्जनों दुकानों मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम को लेकर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में फल व्यापारियों के दर्जनों दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बासी व खराब हो रहे सामान को नष्ट किया। भीषण गर्मी को देखते हुए बासी सामग्री का प्रयोग न करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव रामानंद और जयहिंद राम ने तहसील के विजय चौक, शहीद चौराहा और केलेंडर तिराहा पर स्थित 12 फल की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सड़े गड़े फ्रूट से बनाए गए 45 लीटर फ्रूट जूस को नष्ट किया। इसी क्रम में टीम ने चुंगी स्थित दुकानदार धर्मेद्र यादव की दुकान से दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इससे पहले टीम की कार्रवाई की सूचना मिलने पर बाजार के व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर गायब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें