फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस परामर्श में निस्तारित हुआ एक मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को महिला थाना में संपन्न हुई। जिसमें कुल 19 पारिवारिक मामले आए। परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से सिर्फ एक मामले का निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से शबाना और सुहैल आपसी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए, विनिता कुशवाहा बनाम अशीष कुमार के प्रकरण में थाना मोहम्मदाबाद में एफआईआर दर्ज होने के कारण परामर्श के सदस्यों द्वारा फाइल बंद कर दिया। शेष मामलों में विपक्षीगण के अधिकतर अनुपस्थित रहने के कारण, उसमें अगली तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अर्चना उपाध्याय, रेशमा, रत्नेश पांडेय, डा. एएम खान, मौलवी अरशद, उपनिरीक्षक विंध्यवासिनी पांडेय महिला थाना महिला, हेड कास्टेबल चंदा सिंह, महिला कास्टेबल सुनीता पटेल, महिला कांस्टेबल गीती देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें