फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन हटाने को लेकर हुई मारपीट को सांप्रदायिक रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव की बाजार में गुरुवार की रात को रास्ते में खड़ी बाइक को हटाने को लेकर दो समुदाय के दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्ष से आमने सामने हुए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इस बात की सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंच जाने से मनबढ़ों के मंसूबे पर पानी फिर गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस दोनों तरफ से तीन लोगों को हिरासत में ली है। मारपीट करने वाले दोनों पक्ष सरवां गांव के निवासी है।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए अबरार ,सब्बीर और नंदलाल मौर्य सहित तीनों सरवां गांव के निवासी है। पुलिस के अनुसार नंदलाल सरवा बाजार में दुकान किया है। गुरुवार को अबरार की बहन की तबियत खराब थी, वह अपनी बहन को डाक्टर को दिखाकर रात पौने आठ बजे के करीब घर लौट रहा था। इस बीच नंदलाल मौर्य के दुकान के सामने एक बाइक खड़ी थी। जिसे अबरार ने हटाने के लिए कहा। लेकिन नंदलाल बाइक को नहीं हटाया। उल्टे उसे उल्टा सीधा बोलने लगा। प्रतिउत्तर करते हुए अबरार कार से नीचे उतरा और खुद बाइक हटाने लगा। इस पर कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। फिर क्या था अबरार के बचाव में उसके परिवार के साथ शुभचिंतक आ गए। इस दौरान हमलावर फरार हो गए, लेकिन थोड़ी देर में भागे हमलावर दस 12 की संख्या में वापस आकर मामले को हवा देने लगें। इस पर दोनों पक्ष के लोग आने सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों से पथराव किया गया। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस केे दे दी। सूचना मिलते ही मौके भीटी में मौजूद क्यूआरटी के जवानों के साथ कई थाने की पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला, एसडीएम सदर कुमार हर्ष, सीओ नगर राजकुमार, नायब तहसीलदार आदि मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस तैनात थी। पुलिस मौके से अबरार, नंदलाल और सब्बीर सहित तीन लोगों को हिरासत में ली। अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसे कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते उनके मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। बोले मौके पर फोर्स तैनात है, मनबढ़ों का पता कर उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें