मऊ। वैश्य समाज के सदस्यों की बैठक बुधवार को नगर के भीटी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमे प्रदेश सरकार द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगाने का स्वागत का किया गया। शादी विवाह समारोह में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग की अनुमति लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) को पत्र भेजा गया।
जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि शादी विवाह आदि सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग करने की अनुमति प्रक्रिया काफी जटिल होने की वजह से अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जनहित को देखते हुए अनुमति प्रक्रियाह को सरल किए जाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता ने नियमों के उलंघन के तहत एक लाख रूपया अर्थदंड तथा पांच साल के कारावास के प्राविधान को भी जनहित में तत्काल वापस लिए जाने की मांग किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, मंडल महामंत्री विपिन बरनवाल, भाजपा नेता राजीव जौहरी, सभासद विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व सभासद कमलेश चौरसिया, मुहम्मदाबादगोहना से भाजपा नेता हरिकृष्ण बरनवाल, दीपक गुप्ता डायमंड, रजनीश प्रजापति एडवोकेट, चंद्रिका प्रसाद कश्यप, रामकृष्ण दास अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अमिला से चेयरमैन प्रतिनिधि अजय गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, जीपी बरनवाल, अखिलेश, दिलीप वर्मा एडवोकेट, जिलाकोषाध्यक्ष सोनू बरनवाल, विजय बरनवाल, आदि उपस्थित रहे।