मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाते सपा नेता अल्ताफ अंसारी और हेलाल अहमद।
मऊ। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की पहचान गरीबों, नौजवानों, किसानों, अल्पसंख्यकों के मसीहा के रुप में है। 22 नवंबर 1939 में इटावा जनपद के सैफई गांव में उनका जन्म हुआ था। साधारण किसान परिवार में पैदा हुए नेताजी की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा गांव में ही हुई। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने इटावा के करहल में इंटर कालेज में सहायक अध्यापक की नौकरी किया। इसके बाद राजनीति में पदार्पण के बाद उन्होंने देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री होने के साथ ही भारत सरकार में रक्षामंत्री भी रहे। विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, शैलेंद्र यादव साधु, शिव प्रताप यादव, रामहरि चौहान, कुद्दुस अंसारी, राजेंद्र यादव, रामधनी चौहान, बबलू यादव, जय प्रकाश कन्नौजिया आदि रहे।
कोपागंज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी तथा निवर्तमान चेयरमैन हेलाल अहमद अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 78 वां जन्म दिन मनाया गया। अल्ताफ अंसारी ने कहा कि मुलायम सिंह हमारे प्रेरणास्रोत हैं और हम उनसे सीख लेकर पार्टी के विकास के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे। वहीं हेलाल अहमद अंसारी ने कहा कि मुलायम सिंह गरीबों की आवाज बुलंद करते हुए उनके हक़ की लड़ाई के लिए समाजवादी पार्टी का गठन किया। पूर्व विधायक सुभाष यादव, हबीब अंसारी, साकिब, हेलाल, शैलेंद्र यादव, गुड्डू यादव, श्रीराम जायसवाल, सत्यम जायसवाल, मास्टर नेसार, निजाम आदि उपस्थित रहे।