मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से हुई दो चोरियों के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का शुक्रवार को न्यायालय चालान कर दिया। आरोपियों के पास से मोबाईल, चोरी गए एटीएम कार्ड सहित दो लैपटाप आदि सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर 20 जुलाई को एटीएम बदल 1,69,500 रुपया निकाल लेने की घटना के अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इसमें श्रीमती सुमन देवी पत्नी श्री सुनील कुमार चौहान निवासी नई बस्ती भीटी थाना कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों को भीटी चैराह पर पीएनबी व ऐक्सिस बैंक के पास एटीएम पर पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ किया। पूछ-तांछ करने पर इनके द्वारा संगठित रूप गिरोह बनाकर विभिन्न एटीएम से सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाकर एटीएम से धन निकालने में मदद के नाम पर उनको धोखा देकर उनके खाते का पैसा निकाल लेने की बात स्वीकार की। उनके पास से तीन अदद मोबाईल व 08 एटीएम कार्ड तथा 1340 रूपये नगद बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त पुष्पराज सिंह ने बताया कि वह अपने अन्य दो साथी आदित्य सिंह व अवधेष कुमार सिंह के साथ संगठित गिरोह बनाकर जनपद मऊ के विभिन्न कस्बों में घूम-घूम कर एटीएम पर सीधे-साधे लोगों के खाते से पैसा उड़ा देता है। पुलिस ने अभियुक्त पुष्पराज सिंह पुत्र स्व. अवधेष सिंह, आदित्य सिंह पुत्र महेष सिंह, अवधेष सिंह उर्फ विपिन पुत्र स्व. राम मिलन सिंह निवासीगण गनेषीपुर थाना हडिया जनपद इलाहाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया। एक अन्य मामले में कोतवाली पुलिस ने बाला जी कम्प्यूटर सेंटर में अगलगी तथा लैपटाप चोरी में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो अदद लैपटाप बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी अमर सोनकर पुत्र सुभाष सोनकर निवासी अस्तुपुरा थाना दक्षिण टोला, जितेष यादव पुत्र संजय यादव निवासी बल्लीपुरा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया।