मऊ। मेजर ध्यान चन्द के जन्म दिवस ‘‘खेल दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की ओर से 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में सोमवार को किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षक पी एन सिंह ने किया । इस प्रतियोगिता मेें कुल सात टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्टस स्टेडियम, ए मऊ एवं एलएफसएस, मऊ के मध्य खेल गया। जिसमेें स्पोर्टस स्टेडियम ए ने एलएफसीएस को 2-0 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। ।
इस प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण सांसद घोसी, हरि नारायण राजभर ने किया। इस अवसर उ.प्र.हाकी संघ के संयुक्त सचिव ओमेन्द्र सिंह, संजय सिंह, मुरली यादव, सुनील कुमार, संजीव सिंह, राजेश यादव, हैदर अली खान, शोभनाथ यादव, राजीव कुमार जायसवाल, हाकी प्रशिक्षिका कु. शशिकला, विजय शंकर सिंह, मु. शमीम, लल्लन यादव, सहित काफी संख्या में नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राज नारायण प्रसाद, उप क्रीड़ा अधिकारी ने किया। अन्त मेें क्रीडा अधिकारी डा. अतुल सिन्हा ने दादा ध्यान चन्द जी के भारतीय हॉंकी टीम के स्वर्णिम युग को याद दिलाया।