घोसी। घोसी नगर में मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में स्वदेशी जागरण संकल्प रथयात्रा का बस स्टेशन पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीनी सामानों का बहिष्कार कर चीन का पुतला फूंका। साथ ही लोगों से विदेशी खासकर चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील किया। चीन का पुतला दहन कर नारे लगाए। रथ यात्रा का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सुनील गुप्ता, मून्ना गुप्ता, कृपाशंकर सिंह, रविंद्र उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव, गुलाब, नवीन चौरसिया, कवल देवी गिरी आदि रहे।