फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिले के 12 प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग आजमगढ़ के तत्वावधान में 51वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का मंडल स्तरीय आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, आजमगढ में किया गया।
विज्ञापन

इसमें मऊ के 12 प्रतिभागियों ने अलग-अलग वर्ग और विषय पर स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। सभी प्रतिभागी 12 दिसंबर से 16 दिसंबर की चार दिवसीय भव्य राज्य स्तर विज्ञान प्रदर्शनी में मुरादाबाद के पारकर इंटर कॉलेज में शामिल होंगे। छात्र-छात्राओं की कामयाबी पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बधाई दी है।
मंडलस्तरीय 51वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मऊ जिले के 12 प्रतिभागियों ने अलग-अलग वर्ग एवं विषय पर स्थान प्राप्त करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसमें जीवन पर्यावरण के लिए जीवन शैली में खुशी गोंड, कंप्यूटेशनल सोच में शिवांगी कुमारी, कृषि वर्ग में श्री अन्न में खुशी मद्धेशिया, सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज मऊ की छात्राओं ने स्थिर मॉडल जूनियर वर्ग में प्रस्तुत करते हुए राज्य में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अध्यापक वर्ग में ऋचा त्रिपाठी विज्ञान शिक्षिका सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज मऊ ने भी परमाणु संरचना मॉडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य में स्थान सुनिश्चित किया। अब सभी प्रतिभागी 12 से 16 दिसंबर की चार दिवसीय भव्य राज्य स्तर विज्ञान प्रदर्शनी में मुरादाबाद के पारकर इंटर कॉलेज में शामिल होंगे। जनपद मऊ की नोडल अधिकारी ऋचा त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी है।
इसमें सभी पांच उपविषयों पर प्रतिभागियों ने विभिन्न मॉडल वेस्ट सामग्री से ऊर्जा, होलोग्राम, पावर बैंक, किडनी मॉडल, सेफ्टी वॉच, वायु प्रदूषण, अम्ल वर्षा, नाइट स्ट्रीट लैंप, कार्बन गन, लेजर सेक्युरिटी डोर, पेरिस्कोप आदि प्रदर्शित किए गए थे। इसमें मऊ के 16 में से 12 प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान अर्जित कर अपना स्थान राज्य में सुरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें