फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोहरे की मार, घंटों देरी से पहुंची ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ने लगी है। इससे यात्रियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को काशी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से मऊ जंक्शन पर पहुंची। लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोहरे का असर ज्यादा दिख रहा है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण प्लेटफार्म पर लोगों की काफी भीड़ रही। मंगलवार की देर शाम से बुधवार की सुबह और देर रात तक वेटिंग हॉल और प्लेटफार्म पर लोग ट्रेनों का इंतजार करते रहे। कुछ लोग प्लेटफार्म और टिकट खिड़की के पास बरामदे में बिस्तर लगाकर सोते दिखे। गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही नीलम ने बताया कि उन्हें एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने सलेमपुर जाना है लेकिन गोरखपुर जाने वाली सभी ट्रेनें लेट हैं। छोटे बच्चे भी साथ हैं, प्लेटफार्म पर बैठने के लिए जगह मिल रही है। प्लेटफार्म पर खड़े राहुल और दीपक ने बताया कि वो अपने किसी रिश्तेदार को स्टेशन से लेने आए थे। कल उनकी बहन की शादी है, आज रात संगीत का कार्यक्रम होना है। यहां आकर पता चला कि काशी एक्सप्रेस नौ घंटे लेट है, रात में 12 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें