फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे तीन वार्ड में भी कटघराशंकर महलू उपकेंद्र से होगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत मधुबन के तीन वार्डो में बिजली कटौती की समस्या को लेकर बिजली विभाग द्वारा सर्वे किया गया। साथ ही वार्डवासियों को नगर पंचायत के दूसरे वार्डो की भांति इन वार्डो में बिजली आपूर्ति कटाघराशंकर महलू उपकेंद्र से करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वर्तमान में मधुबन नगर पंचायत के 12 वार्डो में बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति कटघराशंकर महलू उपकेंद्र से दी जाती है। जबकि वार्ड 5 उसुरी, वार्ड 7छपरा, वार्ड 13 गुप्ता गली वार्ड में बिजली आपूर्ति रौजा बिजली उपकेंद्र से दी जाती है। इससे इन तीनो वार्डो में विद्युत आपूर्ति से बंचित है जिसके कारण सुचारु रूप से विद्युत सप्लाई नही मिल पाती है। जबकि अन्य वार्डो में बेहतर बिजली आपूर्ति होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वार्डवासियों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत कर चुके है। इस समस्या को देखते हुए बुधवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया और तीनों वार्ड के सभासद प्रतिनिधि इस्लाम, शिवशरन मल्ल, प्रभात यादव के साथ वार्डो का सर्वे किया। साथ ही जल्द ही इन तीनों वार्डो का बिजली आपूर्ति अन्य वार्डो की भांति करने के लिए कटघराशंकर महलू उपकेंद्र से जोड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें