मऊ। पुलवामा में आतंकी घटना कि विरोध में सोमवार की शाम को शिक्षक सदन भीटी शोक सभा की। शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। शहीदों की याद में कैंडिल मार्च निकाला।
शिक्षक सदन से निकला कैंडल मार्च भीटी चौराहा पर बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा तक गया। यहां शहीद जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर शोक सभा की। इस मौके पर रामाश्रय यादव, अशोक कुमार, विवेकानंद गुप्त, अखिलेश्वर शुक्ल,राजेश कुमार, रामनिवास मौर्या, डा रंजना सिंह, माल्ती देवी,ब्रम्ह स्वरूप मिश्रा, अशोक कुमार पाण्डेय,प्रवीण राय,इ विद्यासागर मिश्रा, संतोष तिवारी, दिनेश यादव, सुरेन्द्र सोनकर,सुरेश यादव,सतीश कुमार यादव,अमित सिंह, सिद्धनाथ, शहनवाज,मनिराम,शशीभूषण राय,जगदीश गौतम,जयशंकर यादव,अरूण मौर्या, सतिश सिंह, मारकन्डेय यादव,ऊषा तिवारी, हरेन्द्र,जितेन्द्र ,विजय गुप्त आदि कर्मचारी शिक्षक मौजूद रहे।