फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार यात्रियों के साथ रवाना हुई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मौनी अमवस्या सहित दूसरे प्रमुख स्नानों के मद्देनजर रेलवे द्वारा मऊ जंक्शन से शनिवार की दोपहर एक स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म तीन से रवाना हुई। सुबह के कुछ घंटे में ही ट्रेन के सभी कोच फुल हो गए। कुंभ स्पेशल ट्रेन दो हजार यात्रियों को लेकर झूंसी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

बताते चले कि मौनी पांच फरवरी को मौनी अमवस्या सहित दूसरे प्रमुख स्नानों को देखते हुए रेलवे द्वारा मऊ जंक्शन से कुंभ स्पेशल मेला ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया था। जो कि 2, 4 तथा 5 फरवरी को मऊ जंक्शन से सुबह 10.15 मिनट से रवाना होगी। मेला स्पेशल ट्रेन के पहले दिन ही शनिवार को सुबह से जिले के दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन तहसीलों के अलावा गाजीपुर, बलिया आदि जगहों से दो हजार यात्री ट्रेन से रवाना हुए। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेन अपने निर्धारित समय 10.15 के बजाए दो घंटे विलंब 12.15 मिनट से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें