मऊ। सपा की बैठक पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई। बैठक में 7 जनवरी से 20 जनवरी तक अति पिछड़ी जातियों के नेताओं के नेता अति पिछड़ी जातियों के इलाकों में चौपाल लगाएंगे। ये नेता पिछली सपा सरकार की उपलब्धियों तथा वर्तमान सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी को बताएंगे। अतिपिछड़ों को भरोसा देंगे कि सपा ही सभी पिछड़ों की एक मात्र हितैषी पार्टी है।
भाजपा पिछड़ों को बहकाकर,लड़ाकर केवल उनका दोहन करती है। पाटी जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच है कि सभी पिछड़ी जातियां सपा को अपनी विरासत समझें।इसी उद्देश्य से पहले पार्टी का दूत बनकर अति पिछड़ों के लोग अपनों के बीच में जाकर सच्चाई से स्वरूप से लोगों को अवगत कराएंगे तथा पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों को बताएंगे। पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि पार्टी के लिए गांव गांव जांएगे।
बैठक को पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ,राजेंद्र मिश्रा,अरशद जमाल,शैलेंद्र यादव साधु,शिवप्रताप यादव मुन्ना, कुद्दूस अंसारी,रामधनी चौहान,अशोक यादव, संजय चौधरी, नन्हकू राजभर,हजारी सिंह ,गुड्डू चौधरी, सीता राम कुशवाहा, राजेंद्र नाथ पांडेय, मुसाफिर यादव,राम शब्द यादव,इंद्र कैलाश यादव, लालचंद यादव,रामप्रकाश यादव,जहीर सेराज,हाजी इरफान वीरेंद्र चौहान,डा.ओ पी यादव,नसीरुल्लाह अंसारी, वीरेंद्र यादव,रामाश्रय राय ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी ने किया।