कस्बे के पवनी पंचायत में चल रहे नौ दिवसीय रामलीला में सोमवार को श्रीराम जन्मोत्सव की प्रस्तुति हुई। प्रस्तुति देख श्रद्धालु मुग्ध रहे। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला से प्रभु की आरती उतारी गई। जयघोष से पंडाल गूंजता रहा। झांकी दर्शन के लिए आस्थावानों का तांता लगा रहा।
रामलीला समिति के कलाकारों ने झांकी निकाल कर प्रभु कर स्तुति की। इसके बाद श्रीराम जन्म प्रसंग की लीला हुई। राजा दशरथ के वहां मां का द्वारा राम को जन्म देना व प्रजा में खुशियां आने की लीला हुई। कलाकारों ने आरती और पुष्प वर्षा आदि से प्रसंग में जीवंतता का बोध कराया। इसकी दर्शकों को खूब सराहना की। प्रभु के जन्म लेने के कारण व उनके आदर्श का बखान करते हुए भक्ति मार्ग के अनुसरण का संदेश दिया।