प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय झझवा कोपागंज पर छोटी दीपावली पर विद्यालय के बच्चों के बीच पहुंचकर शिक्षकों ने दीपावली धूमधाम से मनाया।सुंदर-सुंदर दीपक जलाकर बच्चों ने विद्यालय को रोशनी से जगमगा दिया। शिक्षकों ने बच्चों को फूलझड़ी, मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि दीपोत्सव का पर्व हमारे जीवन को अंधकार से उजाले की ओर ले जाता है।खुशी के इस पर्व में सावधानी भी रखना जरूरी है।पटाखों को दूर से जलाना चाहिए।इस दौरान विद्यालय के शिक्षक अमेरिका, प्रवीण श्रीवास्तव शिक्षिका गिरिजा यादव, प्रतिभा राय, प्रेमबालिका राय, सरोज सिंह प्रधानाध्यापक, नरगिस जमाल,सुनीता उपस्थित रहे।