मऊ। नगर के बकवल मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रामाधार निराला की अध्यक्षता में रविवार को संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा संविधान विश्व में सर्वोपरि सम्मान एवं लोक तंत्रात्मक है। संविधान निर्माता बाबा साहेब ने समाज के पिछड़े व अति पिछड़ों और दलितों के लिए आजीवन संघर्ष किए । लेकिन वर्तमान में केंद्र और प्रदेश में सत्ता पर बैठी बीजेपी सरकार बाबा साहेब के विचारों से हट चुकी है।
अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि संविधान बाबा साहब डा त्याग और संघर्ष का प्रतिफल है। आज दलित समाज अपने अधिकारों हेतु संघर्षरत है। कोई भी सरकार दलितों की उपेक्षा करके एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों से हटकर सत्ता का संचालन नहीं कर सकती। बैठक का संचालन सुशील चौधरी द्वारा किया गया।
बैठक में ओम नारायन शर्मा, राजेश कुमार , राजबली, राजकुमार पासवान, सुनील गौतम, प्रदीप कुमार, आदित्य कुमार, अजीत कुमार, आरके लाल, हरिलाल, प्रमोद गौतम, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।