मऊ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 12 पारिवारिक मामले आए जिसमें तीन मामलों का निस्तारण हुआ। इनमें दो जोडे़ अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने को राजी हो गए। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 21 अक्टूबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।
परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से सीमा और सनोज तथा संगीता और हरिकेेेश ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। वही उर्मिला और राजन के मामले में पक्षकारों की सहमति और सुलह समझौता के आधार पर पत्रावली निस्तारित कर दी गई। इस दौरान सारिका सिंह और शैलेन्द्र सिंह तथा इजहारूल हक और शबनम ने सुलह के लिए समय मांगा। इस दौरान दो मामलें में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुआ तथा पांच मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 21 अक्तूबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरशद, अर्चना उपाध्याय, डा.एमए खान, आरक्षी प्रियंका सिंह के साथ ही काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।