रानीपुर(मऊ)। कोर ग्रुप पोलिया प्रोजेक्ट गोरखपुर एनवायरन्मेंटल ग्रुप द्वारा शनिवार को रानीपुर ब्लॉक सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम में डीएमसी शमशेर अली ने बताया कि देश से पोलियो को खत्म करने में टीकाकरण प्रोग्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारे जिले में 10 प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए टीका उपलब्ध है, जोकि निशुल्क उपलब्ध है। टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी उदेश्य से बैठक आयोजित कर लोगों को अभियान की जानकारी दी जा रही है, जिससे वो दूसरे से साझा कर इसे सफल बना सकें। बैठक में कामाख्या मौर्या, एडीओ पंचायत सुरेंद्र नाथ यादव आदि मौजूद रहे।