फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या कूच करेंगे हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सहादतपुरा स्थित एक कार्यकर्ता के आवास पर हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच करने को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रभारी ईश्वरी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए ईश्वरी ने कहा कि संपूर्ण भारत से दो लाख कार्यकर्ताओं के साथ 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच किया जाएगा। बोले कि अब समय आ गया है, हिंदूओं के मान सम्मान, राम मंदिर, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर के निर्माण के लिए मोदी सरकार को संसद में कानून लाना चाहिए। कश्मीर में हिंदुओं का पुनर्वास, गोवध, 370 धारा सब भूल गए। बैठक में रामाशीष, जितेन्द्र शास्त्री, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, नागेन्द्र सिंह, सुजीत, श्रीराम पांडेय, देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें