जिले के परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए दूसरे दिन रविवार को सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग डायट में हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता मेें गठित टीम ने अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की। दूसरे दिन 168 अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच कराया। सभी के प्रमाण पत्र सही पाए गए।
बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के क्रम में जिले में सहायक अध्यापकों के 324 पद सृजित किए गए हैं।इनके शैर्काक प्रमाण पत्र भी आनलाइन अपलोड किए गए हैं। शनिवार से डायट में सफल अभ्यर्थियों की चल रही काउंसलिंग दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को 168 अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच कराया। अब तक 318 अभ्यर्थी काउंसलिंग करा चुके हैं।
डायट परिसर में चार काउंटर बनाए गए थे। बीएसए ने स्वयं इसकी मानीटरिंग की। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि 324 के सापेक्ष 318 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की हो चुकी है। तीन सितंबर के बाद अभ्यर्थियों का विवरण तैयार कराया जाएगा। इसके बाद शासनादेश के अनुरुप नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।