फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजरूपी गुरु की पूजा कर हुए धन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ घोसी इकाई की तरफ से कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रांगण में रविवार को गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लेकर ध्वजरूपी गुरु की पूजा करने के साथ अपना समर्पण अर्पित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजप्रणाम तथा देशभक्ति गीत से हुआ। सभी स्वयंसेवको ने ध्वज पूजन के साथ डॉ. हेडगेवार तथा गुरु गोलवरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख रामकुमार ने कहा कि गुरुदक्षिणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सवों में से एक है। इस दिन स्वयंसेवक भगवा ध्वजरूपी गुरु की पूजा करने के साथ अपने सामर्थ्य के अनुसार समर्पण करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में ध्वज को इसलिए गुरु की उपाधि दी गई है। भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण के रथ के साथ सम्राट बिक्रमादित्य के रथ के ऊपर विराजमान रहा है। ध्वजरूपी गुरु के समक्ष स्वयंसेवक प्रतिदिन एक घंटा रहकर देशभक्ति सीखने के साथ समाज के प्रति समर्पण पाता है। प्रार्थना चंदन तथा समूहगीत मनोज किया। इस अवसर पर आनंद चौधरी, मुन्ना गुप्ता ,अजय, मनोज, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज सहानी आदि रहे। अध्यक्षता हीरा निषाद ने तथा संचालन खंड कार्यवाह भवेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें