फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में डूबे किसान का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर । दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा में गुरुवार की रात सात बजे नदी पार करने के दौरान एक किसान नदी में डूब गया। जानकारी होने पर लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन शव का पता नहीं लग सका। शुक्रवार को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किसान के शव को नदी से निकलवाया। किसान रामलाल (52) पुत्र खरपत्तू दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा गांव का निवासी था।
विज्ञापन

वह गुरुवार की शाम डुहिया डिलिया गांव में गेंहू की कटाई के बाद भूसा लेकर रात में अपने गांव वापस आने के लिए नाव पकड़ने के लिए नदी की सोती को पकड़कर नदी पार कर रहा था। इस दौरान उसका पैर सोती के गहरे पानी में फिसल गया और देखते ही देखते वह डूब गया। रामलाल को डूबते देख उसी गांव के निवासी लाली, पूनम और सुमित्रा ने शोर मचाया। पर अंधेरा होने के कारण शोर मचाने के बावजूद कोई नदी में नहीं उतरा। परिजनों द्वारा गुरुवार की रात करीब 9 बजे पुलिस को फोन से सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें