घोसी। कोतवाली क्षेत्र के आबकारी गोदाम स्थित पाटियाला किंग्स लीकर्स में कार्यरत एक कर्मचारी के खाते से अज्ञात हैकर ने नेटबैकिंग के मदद से तेरह हजार रूपए निकाल लिया। कर्मचारी को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी कुछ दिन पहले एटीएम से रूपए निकालने के दौरान मिली। पीड़ित ने इसको लेकर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया।
देवरिया नगर निवासी विजय बरनवाला क्षेत्र के पाटियाल किंग्स लिकर्स के कार्यालय में कर्मचारी है। उसका खाता आजगगढ़ स्थित आईसीआईसीआई बैंक में है। जनवरी माह में उनके खाते में वेतन के तेरह हजार रूपए आया था। कुछ दिन पहले जरूरत पड़ने पर जब वह एटीएम से रूपए निकालने पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से 13 हजार रुपए नेट बैंकिंग कर निकाल लिया गया है। अपने साथ हुई ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दिया।