फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

264 किसानों को वितरित किया गया ऋण मोचन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कृषि विभाग की तरफ से घोसी तहसील के सभागार में किसान ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने 264 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया। इनमें से 194 किसानों का एक लाख तथा67 किसानों को एक लाख से कम रूपये का ऋण माफ़ हुआ। तृतीय चरण के किसान ऋण मोचन में कुल 1365 किसानों का रु 5.5करोड़ का ऋण माफ़ हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वायदों में से अधिकांश को पूरा किया।इसी कड़ी में चुनाव में किए वादे के तहत प्रदेश के लाखों किसानों के एक लाख रूपये का ऋण माफ़ किया गया।प्रदेश में विकास की सरकार है। किसान,व्यापारी सभी खुशहाल है।सबको भरपूर बिजली मिल रही है।जबकि पूर्व की सरकारों में बिजली बहुत कम मिल रही है। किसान खाद,बीज के लिए लाठी खाता था।जबकि भाजपा सरकार में किसान को खाद ,बीज के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के लाखों परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मिल गए हैं।केंद्र और प्रदेश की योजनाओं में पारदर्शिता है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसान ऋण मोचन योजना के तहत लाभान्वित किसान अपने बैंक से संपर्क कर अपने खाते से ऋण माफ़ी की जानकारी कर लें।इसका लाभ और अच्छे ढंग से खेती किसानी में करें ।जो भी समस्या हो उसको मुझसे बताएं।समाधान होगा। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने सबका स्वागत करते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभाग की योजनाओं को बताते हुये उसका लाभ लेने की अपील किया। कार्यक्रम में प्रमुखरूप से तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता,एनटी सर्वेश सिंह, कानूनगो अशोक सिंह,सत्येंद्र सिंह,भाजपा नेता कृपाशकर सिंह, डॉ. नागेंद्र सिंह, अंबिका यादव, लालचन्द्र चौहान, अनिरुद्ध सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें