फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से बलात्कार की घटना में तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग दलित युवती के साथ बलात्कार किए जाने की घटना में पीड़ित युवती की तहरीर पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज किया। इसमें पीड़िता ने गांव निवासी दो युवकों को नामजद तथा तीसरे अज्ञात को आरोपित किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरी को मेडिकल के लिए भेजी। चार दिनों की लंबी जद्दोजहद और पंचायत के बाद गांव की महिलाओं के दबाव पर शुक्रवार को अंतत: पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पडा़।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र की 13 साल की एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ उसी गांव के तीन युवक गन्ना के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिए थे। साथ ही उसे खेत में ही बंधक बनाकर रखे थे। घटना के चार दिन बाद पीड़िता गांव की महिलाओं के प्रयास से इस बंधन से मुक्त हो सकी थी। इसके बुधवार को वह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पीड़ित परिवारीजन से तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही थी। इस बीच आरोपी पक्ष की तरफ से सुलह समझौते के लिए पीड़िता पर दबाव बनाए जाने लगा। इसको लेकर तीन दिनों तक कोतवाली में पंचायत और मान मन्नौवल का क्रम चला। लेकिन पीड़िता और उसका परिवार सुलह के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस थकहार कर शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। बताते चलें कि पीड़िता के पक्ष में गांव की दो दर्जन से भी अधिक महिलाएं कोतवाली पहुंची, और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बनाई। महिलाओं के हंगामा काटने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। इसमें दो युवकों को नामजद तथा एक अज्ञात को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें