फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में कई कर्मचारी बिना काम के ले रहे वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद भी लापरवाह कर्मचारी दुरुस्त नहीं हो रहे हैं। कुछ विभागों में पिछले कई महीने से कई कर्मचारी बिना काम के ही वेतन उठा रहे हैं। उनका कार्यालय में पता तक नहीं चलता है। मनरेगा में ऐसे चार टीए (तकनीकी सहायक), एक एकाउंटेंट सहित कई रोजगार सेवकों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। इनकी सेवा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में तकनीकी सहायक सहित रोजगार सेवक और अन्य कर्मचारी रखे गए हैं। ये कर्मचारी गांवों में मनरेगा के होने वाले कार्यों की निगरानी करते हैं और उसकी फीडिंग कराते हैं। उपायुक्त मनरेगा तेजभान सिंह ने बताया कि रानीपुर ब्लाक के तकनीकी सहायक राजेश, विनोद कुमार, अजय कुमार, रामबचन यादव कई महीने से लापता हैं। वहीं एकाउंटेंट आनंद का भी कई महीने से पता नहीं चल रहा है। बताया इसके अलावा 16 गांवों के रोजगार सेवकों के भी लापता रहने की शिकायत मिली है। बताया कि सभी का वेतन रोक दिया गया है और सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैै। कहा कि इनका स्पष्टीकरण उचित नहीं मिला तो उनके विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें