फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में मंगलवार को दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज मामले में पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों को आरोपित कर उन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला शबाना खातून दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा मुहल्ला निवासी इश्तेखार की पुत्री है। उसकी शादी मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव निवासी शाहिद पुत्र इमरान से हुई थी। शबाना ने दर्ज मामले में पति शाहिद के साथ परिवार की शाहिना, अल्तमस, सीमा सहिहत पांच को नामजद किया। साथ ही पुलिस को बताया कि शादी के बाद नामजद आरोपी उसको दहेज के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान मांग पूरी न होने पर परिवार के लोग मारपीटकर उसे घर से निकाल दिए। तब से वह अपने मायके में रहती है। शबाना की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें