मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कस्बे के इदारतगंज मोहल्ले में मौजूद काली मंदिर का घंटा चुराकर भाग रहे चोर को बुधवार की सुबह मोहल्लेवासियों ने धर दबोचा, भीड़ ने आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे काली मंदिर में ले गए। मंदिर ले जाकर मुहल्ले के लोगों ने पकड़े गए चोर से अपने किए हुए पाप के लिए क्षमा मंगवाया। साथ ही साथ जहां से घंटा चोरी किया था, ठीक उसी स्थान पर घंटे को रखवाया। घंटा चोरी करते युवक के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर लोगों की भारी भीड़ मंदिर पर जमा हो गई। इस दौरान मुहल्लेवासियों ने चोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया।