फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-गोरखपुर पैसेंजर रही निरस्त, हलकान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के सिवान-भटनी तथा गोरखपुर-भटनी रेलखंड के बीच अंडरपास का निर्माण होने के चलते रेलवे ने गुरुवार को मेगा ब्लाक लिया था। जिसके चलते वाराणसी-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं। जबकि लिच्छवी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर चलाया गया। पैसेेंजर ट्रेन के निरस्त रहने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश राम ने बताया कि सिवान-भटनी तथा गोरखपुर-भटनी रेलखंड के बीच में अंडरपास के चलते गुरुवार को मेगा ब्लाक के तहत गोरखपुर से वाराणसी और वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली अप और डाउन पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया था। वहीं सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित रूट सिवान-भटनी के बजाए सिवान, बलिया, इंदारा होते हुए मऊ जंक्शन पहुंची। लिच्छवी ट्रेन अपने निर्धारित समय 12.40 के बजाए 12.30 पर ही प्लेटफार्म पर पहुंच गई। वहीं डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से प्लेटफार्म पर पहुंची। वहीं लखनऊ से वाराणसी सिटी जाने वाली कृषक एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। वाराणसी-गोरखपुर पैसेंजर के निरस्त होने से पिपरीडीह, दुल्लहपुर, जखनिया, सादात, औड़ीहार बेल्थरारोड, सलेमपुर, देवरिया, गोरखुपर आदि स्टेशनों के लिए यात्रा करने वाले कई यात्रियों ने अपना टिकट वापस किया। इसके बाद बस तथा अन्य साधनों से गंतव्य को गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें