कुसम्हा (मऊ)। दोहरीघाट कसबे में बुधवार की रात 01 बजकर 10 मिनट पर चेकिंग के दौरान गोरखपुर से आजमगढ़ की ओर जा रही स्कार्पियो को स्टेटिक टीम के अधिकारियों ने पुलिस बूथ के सामने रुकवाकर चेक किया। स्कार्पियो में 02 लाख चौंसठ हजार तीन सौ पच्चास रुपये नगद बरामद किए गए। स्कार्पियो सवार सचिदानंद यादव पुत्र विजय प्रताप यादव निवासी मल्हनी थाना भाटपार रानी जिला देवरिया को पुलिस थाने ले आई। पुलिस के अनुसार अपेक्षित कागजात न दिखाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उड़न दस्ते के प्रभारी मजिस्ट्रेट डॉ. अवधेश कुमार, एसएसआई नजर अब्बास संदीप विजय सहित रहे। दोहरीघाट थानाध्यक्ष नीरज कुमार पाठक ने बताया को लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गठित टीमों द्वारा चौराहों चट्टियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।