फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर आने वाली समस्याओं को ग्राम प्रधान करे निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम निरंकार सिंह की अध्यक्षता में तहसील के ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सातवें चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर चर्चा हुई। एसडीएम ने ग्राम प्रधानों से मतदान स्थलों तक पहुंचने के रास्तों को ठीक कराने और मतदाताओं के लिए बूथों पर रैंप, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था को दुरस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम निरंकार सिंह ने पहले ग्राम प्रधानों से मतदान स्थलों पर आने वाली समस्या के बारे में जानकारी लेने के साथ समस्या के निस्तारण हेतु सुझाव भी दिए। इस दौरान जिन मतदान स्थलों की नींव उंचाई पर हो वहां रैंप बनवाने और मिट्टी डालकर समतल कराने को कहा। गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी बूथों पर मटकों में पानी भरकर रखने की बात कही। इस दौरान 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों को जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की बात कही। बैठक में बीडीओ सुवेदिता सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह, कृष्ण प्रताप मल्ल, गौतम गुप्त, धनंजय मिश्र, चंद्रकांत मौर्य, रवीन्द्र मौर्य, राजेश यादव, संतोष यादव, प्रमोद मिश्र सहित अन्य ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें