फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम। मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोमोड़ पर एक मकान की छत ढालने के बाद मिक्सिंग मशीन खोलते समय ऊपर से गुजर रहे 11 हजासर वोल्टेज के तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से रविवार को 18 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई।पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरोली गांव निवासी विनोद राजभर पुत्र स्व. सुरेंद्र अन्य मजदूरों के साथ भैरोपुर मोड़ पर बन रही एक मकान पर काम कर रहा था। मकान की छत ढालने का काम मिक्सिंग मशीन से किया गया। छत ढालने कस काम पूरा हो जाने के बाद मिक्सिंग मशीन विनोद खोल रहा था। इसी दौरान लोहे का एक एंगिल ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आते ही मजदूर की मौत हो गई। हालांकि लोग विनोद को आनन फानन जिला अस्पताल ले आए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें