फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकाहार से होता है मानव चरित्र का उत्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था द्वारा रविवार को कसबे के ब्राम्हण टोला में सत्संग किया गया। जिसमें धर्म प्रचारक पवन कुमार श्रीवास्तव ने संगत को सदाचारी, शाकाहारी और नशामुक्ति का संदेश दिया। संगत में पवन कुमार ने कहा कि शाकाहार के द्वारा ही चरित्र का उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि मांसाहार के सेवन से कई प्रकार की विकृतियां जन्म लेती हैं। जो मनुष्य को पतन की ओर ले जाती हैं। उन्होंने कहा कि बाबा जय गुरुदेव के संदेश को मानकर शुद्ध शाकाहारी और सदाचारी बन जाएं। लोग शराब आदि नशीले पदार्थों का परित्याग कर दें तो देश दुनिया के सारे झगड़े अपने आप समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अशुद्ध खान पान से शरीर, मन, बुद्धि, चित्त, अंत:करण ही नहीं जीवात्मा भी प्रभावित हो जाती है। उन्होंने कहा 90 प्रतिशत जानलेवा बीमारियों की जड़ मांसाहार है। इसीलिए सभी वर्ग, जाति, मजहब, धर्म स्तर के लोगों को शुद्ध शाकाहार अपनाने और बुद्धिनाशक मादक द्रव्यों से परहेज करने की अपील की। कहा कि यह मानव शरीर भगवान के भजन और खुदा की सच्ची इबादत के लिए मालिक ने दया करके दिया है।इससे खुदा की इबादत और भगवान की सच्ची भजन करो। इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव, कृष्ण माधव लाल, प्रदीप प्रजापति, मंजू श्रीवास्तव, शिखा, अंजनी श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें