फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिनों में पकड़े गए 12. लाख नगद रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बमऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो जाने के बाद से अब तक 20 दिनों में जनपद के 12 उड़नदस्तों ने चेकिंग अभियान 12 .50 लाख रुपये नगदी पकड़ा है। इनमें से अपेक्षित साक्ष्य दिखाने पर आठ लाख की रकम ट्रेजरी से रिलीज की जा चुकी है।
विज्ञापन

चेकिंग अधिकांश रकम शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ से पकड़ी गई है। मधुबन में उड़नदस्ते ने एक बिजली विभाग के संविदा कर्मी के पास से एक लाख से अधक की रकम पकड़ लिया तो संविदा कर्मी ने उडनदस्ता प्रभारी के आवास की बिजली ही काट दी। शहर के ही एक बड़े टिंबर कारोबारी का कहना है कि आचार संहिता का पालन करने से तो उसका कारोबार ही चौपट हो जाएगा। बिना नगदी के उसका काम नहीं चलने वाला है। जिला मुख्यालय स्थित उसी कारोबारी के पास बलिया जिले के नगरा का एक कारोबारी 22 मार्च को एक लाख 35 हजार रुपये नगद लेकर पहुंच गया, उसका दावा था कि आचार संहिता में ही ये रुपये लेकर वह अपने घर से यहां आ गया है। यह तो चंद बानगियां हैं ,सब कुछ पुराने ढर्रे पर चल रहा है। इस बाबत क्षेत्र के अरविंद सिंह , शिवनारायण राय , प्रभुनाथ वर्मा, पीयूष राय और अनुराग यादव आदि का कहना है कि अगर उड़नदस्ते की कार्रवाई का यही रवैया रहा तो ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आता जाएगा तो नगदी का प्रचलन बढ़ सकता है और उससे मतदाताओं को प्रभावित भी किया जा सकता है। इस बाबत अपर जिलाधिकारी डीपी पाल का कहना है कि उडनदस्ते रोजाना चेकिंग कर रहे हैं। आयोग की गाइड लाइन के अनुसार विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जाती रहेगी।

90 बदमाशों पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई
चुनाव आयोग की आचार संहिता के लाग हो जाने के बाद पुलिस विभाग ने जरूर कुछ प्रभावी कार्रवाई की है हालांकि अब भी अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना बाकी है। पुलिस ने 90 बदमाशों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जबकि छह बदमाशों को जिला बदर किया गया है। छह मामलों में13 के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई पुलिस ने की है।22 हजार 907 वाहनों की चेकिंग करके 3390 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान पुुलिस ने पांच लाख 26 हजार 420 रुपये सून शुल्क वसूले गए। अवैध शराब पर अंकुश लगाने की उद्देश्य से पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने 43610 लीटर लहन नष्ट किया। 3000 लीटर अवैध शराब बरामद किया। 130 वारंटी गिरफ्तार किए गए। 19 हजार 400 लोगों के विरुद्ध धारा 107/116 की कार्रवाई की गई। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि आयोग की गाइड लाइन के अनुसार पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें