मऊ। जिला उद्यान विभाग की ओर से शुक्रवार को दो दिवसीय औद्यानिक कृषि गोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन राजकीय अलंकृत उद्यान चन्द्रभानपुर में किया गया।इस मेले का उद्घाटन वन एवं उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार के द्वारा कई योजनाएं पूर्वांचल में चलायी जा रही हैं। इसमें उद्यान विभाग को विशेष तौर पर धन उपलब्ध कराया जा रहा है, क्योकि पूर्वांचल में किसानों की आय दोगुनी की जाये। इस पर सरकार विशेष रूप से ध्यान दे रही है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि आप लोग धान, गेहूॅ के अलावा सब्जी की भी खेती करें जिससे आपकी आय दोगुनी हो सके।मंत्री ने कहा कि वर्तमान में बागवानी, फूल की खेती से आय दोगुनी हो सकती है।
सांसद हरिनारायण राजभर ने ने कहा कि साक सब्जियों और उद्यान से संबंधित खेती करने से किसान की आय दोगुनी होगी। कहा कि आम ,अमरूद ,केला की खेती के लिए विशेष पैकेज भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल को दिया जा रहा है। इस अवसर पर राजकीय राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बहरामपुर गांव निवासी सुरेन्द्र तिवारी , रामधारी चौरसिया ,हसनपुर गांव निवासी हरगोविन्द्र मौर्य को ट्रैक्टर वितरण किया गया। मेले में कई विभागों की प्रदर्शनी के स्टाल भी लगाये गए। गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक पिल्खी कृषि विज्ञान केन्द्र के डा. एनपी सिंह ने किसानों को सब्जी की खेती के बारे में बताया कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. बी.के. सिंह ने बताया कि खेती के साथ-साथ मुर्गी पालन, मछली पालन, दुधारू गाय एवं मुर्रा भैस भी रखे जिससे किसान की आय दोगुनी हो सकती है। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, डीडीओ विजय शंकर राय, उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, जिला उद्यान निरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव, प्रभारी कृषि वैज्ञानिक पिल्खी बीपी सिंह, डा.शैलेन्द्र कुमार सिंह, डा. अंगद यादव, नरेन्द्र तिवारी, फागू सिंह , ,विजय प्रकाश पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।