फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के जवाबी कार्रवाई से जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायुसेना के आतंकी ठिकानों पर बमबारी करने के बाद जिले में उत्साह का माहौल है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के लोगों ने विजय जुलूस निकाला। आतिशबाजी की और खूब अबीर गुलाल उड़ाए। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शाम को रतनपुरा स्थित शहीद स्तंभ पर दीप जलाए गए तो कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ कराने के साथ ही लोगों को भोजन कराया गया।
विज्ञापन

आतंकी ठिकानों पर बमबारी होने की सूचना मिलते ही जनपदवासियों में प्रतिक्रिया शुरू हो गई। लोगों ने मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप के माध्यम से सेना को बधाई देना शुरू कर दिया। घर से बाहर निकलकर जुलूस निकालने के साथ ही खूब जश्न मनाया। भारतमाता की जय से इलाके गूंजने लगे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर पर पटाखा फोड़ा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौराज अजय सिंह, मनीष पांडेय आदि शामिल रहे।
विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं की बैठक गाजीपुर तिराहा पर हुई। भारत के जवाबी हमले पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष आशुतोष सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। नगर के गोला बाजार के लोगों ने जश्न मनाया। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। काफी संख्या मेें लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। दौरान गुलाब गुप्ता, राजीव जौहरी, मयंक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नगरपालिका कम्युनिटी हाल में भी लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर संजीव उपाध्याय, ज्ञानेश प्रताप सिंह, अंजनी सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। आजमगढ़ मोड़ पर मुंशीपुरा के सभासद खुशहाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा नारेबाजी करते सड़क पर उतर आए। भारत माता की जय के बीच एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जश्न मनाया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने जश्न मनाया। एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष राम गोपाल गुप्त, कन्हैया लाल जायसवाल, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें