फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने मिठाई की तीन दुकानों पर मारे छापे, लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र में मिलावटी मिठाई की शिकायत मिलने पर मंगलवार को एसडीएम ने खाद्य विभाग की टीम के साथ नगर व देहात क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने नगर के मुख्य बाजार तथा दुबारी मोड़ स्थित तीन मिठाई की दुकानों से लड्डू, बर्फी तथा छेना के सैंपल भरे। उधर प्रशासनिक कार्रवाई से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते पांच फरवरी को तहसील दिवस में नगर पंचायत के सभासद विनोद, राजेश, लालबहादुर, राजू गुप्ता द्वारा एसडीएम निरंकार सिंह से क्षेत्र में मिलावटी मिठाई बेचे की जाने की शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को एसडीएम निरंकार सिंह ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित तथा निरीक्षक जयहिंद्र राम, बिंदु पांडेय के साथ मुख्य बाजार व अन्य स्थानों पर स्थित मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान टीम सबसे पहले वार्ड नंबर आठ के भोला रोड स्थित सुदर्शन पुत्र मोती की दुकान पहुंची। जहां लड्डू का सैंपल लिया। इसके बाद टीम रोडवेज स्थित मदेशिया स्वीट हाऊस पहुंची और छेना का सैंपल लिया। इसी क्रम में टीम ने दुबारी मोड़ स्थित दुर्गा स्वीट हाऊस से छेना तथा बगल में प्रेमचंद्र के दुकान से खोवे की बर्फी का नूमना लिया। एसडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि बाजार में भारी मात्रा में मिलावटी मिठाई तैयार की जा रही है। साथ ही मिठाई तैयार करने में घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है। शिकायत पर उन्होंने तीन दुकानों से मिठाई का सैंपल लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी इन सैंपलों को लखनऊ भेजेंगे। जहां रिपोर्ट आने पर मिलावट साबित हुआ तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें