फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के साथ-साथ किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
सफानगर सहित जिले विभिन्न इलाकों के महाविद्यालयों की तरफ से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन बुधवार को छात्र छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई कर स्वच्छता के साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

हलधरपुर : रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के हलधरपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर प्राथमिक विद्यालय ढोलबन में आयोजित हुआ। छात्र छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफसफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि भगवान दास गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर ईश्वरचंद्र पांडेय, राकेश, संजीव, बबन कुमार, प्रवीण कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
रतनपुरा : पीपरसाथ स्थित नागेश्वर पांडेय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन छात्र छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई किया। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पांडेय ने कहा कि रासेयो से समाजसेवा का अवसर मिलता रहता है। पिपरीडीह : ताजपुर स्थित कृष्णा पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्र छात्राओं ने जनजागरुकता रैली निकाली और मां वनदेवी धाम पर पहुंच कर विभिन्न जगहों पर साफ सफाई की। मुख्य अतिथि तेजबहादुर यादव रहे। चिरैयाकोट : रामनवल सिंह स्मारक पीजी कालेज तथा रामदेव रामहर्ष किसान पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित हुआ। रामनवल सिह पीजी कालेज में मुख्य अतिथि भीखमपुर के ग्राम प्रधान अच्छेलाल यादव तथा रामदेव रामहर्ष किसान पीजी कालेज में प्रबंधक डॉ.रामवृक्ष यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। फतहपुर मंडाव : मधुबन तहसील क्षेत्र के शुक्लपट्टी गांव स्थित राजनाथ महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्धाटन महाविद्यालय के प्रबंधक उदयभान शुक्ल ने सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने फूलपुर गांव में साफ सफाई कर लोगों को गंदगी न फैलाने की सलाह दी। इस दौरान राना खातून, सचिदानंद, विवेक सिंह पटेल, सच्चिदानंद कुमार, अभिनव सिंह, रंजीत यादव, हरेराम यादव, गुड्डू कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें