फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कर फर्जी मुकदमे को समाप्त कराइये

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधमंडल गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी प्रकाश बिंदु से मिला। साथ ही उन्हे बताया कि उन पर मोहम्मदाबाद गोहना थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। मांग किया कि डीएम मामले की जांच कराकर उन पर दर्ज कराए गए मामले को समाप्त कराएं। डीएम ने ज्ञापन लेने के बाद प्रतिनिधिमंडल को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष शैल कुमारी सिंह ने बताया कि 21 नवंबर 2017 को उनका संगठन मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना दे रहा था। उनके आंदोलन को समाप्त करने के लिए तत्कालीन कोतवाली प्रभारी ने उनके संगठन के जिलाध्यक्ष शैल कुमारी सिंह के बीमार पुत्र को घर से उठा लिया। इस बात की जानकारी होने पर कार्यकर्ता मुहम् मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंची थी। इस दौरान जब कार्यकर्ता ने बच्चे को उठाने के कारण के बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी ने अपनी गलती स्वीकार कर बच्चे को तो छोड़ दिया। लेकिन उन लोगों के खिलाफ कोतवाली में हंगामा मचाने और मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें