फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के सीजन में 35 प्रतिशत बच्चों को नहीं मिल सका स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरण समयसीमा में 13 दिन ही शेष हैं, लेकिन अभी तक 65 प्रतिशत बच्चों को ही स्वेटर वितरण हो सका है। ठंड के सीजन में स्वेटर न मिलने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी अक्तूबर तथा नवंबर में अवकाश के चलते देरी बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 134500 बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन की तरफ से छात्र-छात्राओं को स्वेटर, जूता, मोजा वितरित करने का फरमान जारी किया गया है। विभाग की तरफ से 30 नवंबर तक स्वेटर वितरित करने का आदेश दिया गया है। प्रति बच्चे स्वेटर पर 200 रुपये की दर से विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में बजट जारी किया गया है। विभाग की तरफ से जूता-मोजा वितरित हो जाने का दावा किया गया है। लेकिन अभी तक 65 प्रतिशत बच्चों को स्वेटर वितरित हो पाया है। विभागीय अधिकारी 50 प्रतिशत धन मिलना बता रहे हैं। वैसे विद्यालय प्रबंध समितियों की तरफ से फर्मों से उधार ही खरीदकर वितरित कराने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में पिपरीडीह क्षेत्र के अभिभावक चंद्रिका प्रसाद, शिवमंगल प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, महेंद्र कुमार का कहना है कि ठंड के मौसम में स्वेटर न मिलने के चलते बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योगेंद्र यादव का कहना है कि जूता-मोजा वितरित कर दिया गया है। स्वेटर वितरण 65 प्रतिशत हो गया है। अक्तूबर, नवंबर माह में अवकाश हो जाने के चलते समस्या आई है। शीघ्र ही वितरण प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कहीं से लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें