फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों पर अंकुश, रात्रि गश्त बढ़ाने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस लाईन में रविवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने अपराध समीक्षा किया। एसपी ने थाना प्रभारियों से अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया। एसपी ने कहाकि आगामी महीनों में आ रही ठंड में चोरी की घटनाओं की संभावनाओं के मद्देनजर गश्त बढ़ाने की हिदायत दिया। एसपी ने सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण किया। इस मौके पर अक्टूबर महीने में जनपद के प्रत्येक थानों से सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर ‘‘पुलिस परसन आफ द मंथ‘‘ चुने गये उपनिरीक्षक विनोद तिवारी , उपनिरीक्षक राजेश प्रभाकर उप निरीक्षक एसएन यादव , एसआई दल प्रताप सिंह ,एसआई शंकर सिंह राठौर, एसआई सुरेश यादव ,एसआई राजनारायण पाण्डेय, एसआई जसवंत सिंह, आरक्षी रणजीत यादव , आरक्षी देवेश कुमार सिंह, आरक्षी प्रदीप मिश्रा, थाना दोहरीघाट, आरक्षी दुर्गा प्रसाद, आरक्षी जयतेज तिवारी, आरक्षी जितेन्द्र सिंह, आरक्षी अर्वेन्द्र प्रताप मिश्र, महिला आरक्षी प्रियंका सिंह सहित कुल 16 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि थानों में आने वालों के साथ नरमी बरतें। एसपी ने त्योहारों को देखते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रोजाना पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करायें। एसपी ने लंबित विवेचनाओं का निस्तारण पेंडिंग प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जल्द करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी एसके श्रीवास्तव , समस्त क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें