फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के चंद्रभानपुर स्थित साई कॉलेज ऑफ फार्मेशी में मंगलवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक अखिलेश कुमार राय रहे। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 25 सितंबर को हर साल विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। संगोष्ठी में मौजूद फार्मेसी छात्रों को दवा के प्रति जागरूकता एवं दवाओं द्वारा हो रही गंभीर बीमारियों के दुष्परिणाम पर भी चर्चा एवं जागरुकता प्रदान की गई। इस दौरान छात्राओं द्वारा पोस्टर, प्रजेटेंशन के माध्यम से अपने विचार रखा। इस मौके पर प्राचार्य अजय कुमार, आरती राय, प्रभा पांडेय, जितेंद्र, महेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें