फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर नाविकों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक के सूरजपुर स्थित विभूति नारायण इंटर कालेज में स्व. राजकुमार राय की छठी पुण्यतिथि पर मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम निरंकार सिंह ने स्व.राय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। इसके बाद स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसतुत किए। कार्यक्रम में दहेज कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘दहेज प्रथा उन्मूलन’ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि की ओर से 21 सितंबर को घाघरा नदी में नाव पलटने से डूब रहे छह लोगों को बचाने वाले बहादुर नाविक कन्हैया साहनी, विजयी साहनी और रोशन पासवान को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कालेज के मेधावी छात्रों का भी सम्मानित किया। इस मौके पर वृजेश राय, रामू यादव, नीरज उपाध्याय, शैलेश कनौजिया, राजकुमार, दयाशंकर, रंजीत राय, अजय राय, रामध्यान यादव, ब्रज किशोर उपाध्याय, रामबली यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें