हिंदी भवन के सभागार में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार चित्र के समीप दीप प्रज्जवलन के साथ हुई।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश ने कहा कि संगठन के संस्थापक अशोक सिंहल विश्व के कल्याण के लिए अजेय हिंदू शक्ति स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चलते थे, उनके लक्ष्य को पूरा करने के लिए विहिप आज भी संकल्पित है। कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व इस्लामिक आतंकवाद से जूझ रहा है। आजादी के दशकों बाद भी गोकसी एवं लव जेहाद जैसी घटनाएं हिंदू जनमानस को झकझोर रहीं हैं। गोरक्ष प्रांत के सह संगठन मंत्री राजेश ने स्थापना दिवस कार्यक्रम का प्रस्तावना रखा। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर ने पदाधिकारियों एवं कार्यकता्रओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला कार्याध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय, रामकृष्ण भारद्वाज, शीतला मंदिर के पुजारी दीपक महाराज, मनोज कुमार जायसवाल, कौशल कुमार श्रीवास्तव, गुलशन कुमार, शैलेश मौर्य आदि रहे। ब्यूरो