घाघरा नदी में बढते दबाव के चलते गुरुवार की दोपहर देवरांचल में चक्की मूसा डोही को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग टूट गया। इससे क्षेत्र में जलप्लावन की समस्या उत्पन्न हो गई। दोपहर बाद टूटी सड़क की घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को देर शाम को हुई। इस दौरान राहत कार्य शुरू किया गया। देर शाम को एसडीएम ने इस संबंध में बैठक बुलाई थी।
बताते चले नेपाल के द्वारा छोड़े गए पानी से घाघरा का जलस्तर उफान पर है। इस समय घाघरा खतरा बिंदु से दस सेमी ऊपर से बह रही। घाघरा के ऊफान से देवरांचल के लोगों सिहरे ही थे, कि गुरुवार की दोपहर बाद चक्की मूसाडोही गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग सड़क पानी के दबाव से टूट गया। इससे क्षेत्र में जल प्रवाह की समस्या उत्पन्न हो गई। बातते चले हाहा नाला पर लगे गेज पर गुरुवार को घाघरा खतरा बिंदु 66.31 से मात्र 59 सेमी नीचे 65.72 सेमी पर बह रही थी। ऐसे में क्षेत्र के सुदुर के गांव चक्कीमुसाडोही को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के टूटने से लोगों में खलबली मच गई है। पानी बढने से देवरांचल में स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में समस्या होने लगी है। इसीक्रम में ग्रामीणों का दैनिक कार्य प्रभावित होने लगा है। नदी की भयाहवता को देख तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों को गांव से छोड़ सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील किया है।एसडीएम मधुबन निरंकार ने बताया कि घाघरा की भयाहवता को देखते हुए देवरांचल के गांवों से लोगों को बाहर निकालने की कवायद शुरु कर दी गई है। बोले इसके लिए वाहन लगाए गए है। एसडीएम ने कहा कि अभी बैठक बुलाई गई है। ताकि गांव में राहत और शिविर का इंतेजाम किया जा सकें।