फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार अध्यक्ष सहित सात को नोटिस, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति दीवानी कचहरी परिसर में अवैध अतिक्रमण करने, चेंबर का निर्माण करने और मिट्टी निकालने के आरोप में प्रभारी अधिकारी नजारत ने सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल सहित सात अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

जारी नोटिस में कहा गया है कि केंद्रीय नाजिर ने छह अगस्त को प्रेषित सूचना में बताया कि अधिवक्तागण बिना अनुमति के कचहरी परिसर में चेंबर का निर्माण कर रहे हैं। जिस पर जिला जज जयश्री आहूजा ने सीजेएम लोकेश नागर के साथ कचहरी परिसर का सात अगस्त की शाम निरीक्षण किया। इस दौरान चेंबर का निर्माण कराया जा रहा था। जबकि इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिस पर नजारत से बार अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल, रामअवध भारद्धाज, रामचंद्र राम , शंभूशरण श्रीवास्तव , दिनेश्वर राय, अरुण राय, श्रीप्रकाश मिश्रा और जनार्दन राय को नोटिस जारी किया गया। जिसमें कचहरी परिसर में बिना अनुमति के निर्माण कराने और मिट्टी निकाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। सभी को दो दिन के अंदर नोटिस का जवाब मांगा गया। उधर, कचहरी में इसे लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि कोई नया निर्माण नहीं कराया जा रहा। बरसात के चलते होने वाले रिसाव आदि को दुरूस्त कराया जा रहा था। बार के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने नोटिस मिलने की बात को स्वीकारा। बोले नया निर्माण नहीं कराया जा रहा था, टूट फूट की मरम्मत कराई जा रही थी। बोले मामला बार और बेंच के बीच का है। सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें