फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर -सिकंदरपुर मार्ग बदहाल, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के रायपुर- सिकंदरपुर मार्ग बीते कई सालों से मरम्मत न कराए जाने के कारण बदहाल हो चुका है। इसके चलते मार्ग से गुजरने वाले स्कूल-कॉलेजों के छात्रों अलावा राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के मरम्मत कार्य कराने की मांग को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र सौंप चुके हैं, बावजूद मार्ग का मरम्मत कार्य के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा करीब 13 साल पूर्व रायपुर से टड़वा होते हुए सिकंदरपुर मार्ग का निर्माण कराया था। निर्माण कार्य के बाद एक बार भी मरम्मत न होने से सड़क पर जगह जगह मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर बने गढ़ढे में बारिश होने के चलते पानी भरने से मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों सहित राहगिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जबकि इस मार्ग पर दो कॉलेज है। जहां रोजाना सैकड़ों छात्रों को आना जाना लगा रहता है। मार्ग के मरम्मत कार्य कराने की मांग को लेकर क्षेत्रवासी बृजेश मौर्य, रामजीत यादव, जयप्रकाश सिंह, राजनाथ सिंह, रामकरन मौर्य, रामस्वरूप मौर्य, पंकज सिंह, चंदन चतुर्वेदी, शिवकुमार सिंह, राजघेश जिसंह, वकील अहमद का कहना है कि उनके द्वारा कई बार पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप चुके है। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अशोक सिंह का कहना है कि बजट की मांग की गई है, उपलब्ध होने पर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें