फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीआरवाई की सड़क, नालियां टूटी, नहीं हुआ मरम्मत कार्य:

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम / कोपागंज(मऊ)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले के बढुआगोदाम-सरसेना मार्ग तथा कसारा मोड़ से कोपा कोहना मार्ग पर जलनिकासी के लिए बनी नालियां जगह-जगह टूट गई हैं। नाली टूटने के बाद नालियों का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है। शिकायत के बाद भी अधिकारी मौन हैं और लोग परेशान। चार साल से मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

बढुआगोदाम-सरसेना मार्ग का उद्घाटन एक वर्ष पूर्व घोसी लोकसभा सांसद हरिनारायन राजभर ने किया था। एक वर्ष बाद ही सड़क के दोनों पटरियों पर बनी नालियां जगह-जगह टूट गई है। यही नहीं बढुआगोदाम के लोकापुरा से सड़क की पटरियां धंस जाने से सड़क के किनारे लगाई गई ईंट टूट जाने से सड़क टूट गई है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अनुरक्षण समय सीमा में लगभग चार वर्ष हैं, लेकिन मरम्मत कार्य जैैसे तैसे करा दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कोपागंज-कोपा कोहना मार्ग के दोनों तरफ जलनिकासी के लिए 259.56 लाख की लागत से नाली निर्माण कराया गया। लेकिन एक वर्ष बाद ही नाली जगह-जगह से टूट गई है। कई स्थानों पर नाली पट गई है। हल्की बरसात होने पर जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र के सुग्रीव सिंह, मुकेश प्रसाद, प्रेम कुमार यादव का कहना है कि सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता को लेकर आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। इस बाबत पीएमजीआरवाई के अधिशासी अभियंता विरेंद्र चौधरी का कहना है कि संबंधित अवर अभियंता को तलब कर रिपोर्ट मांगी गई है। ठेकेदारों को नाटिस जारी कर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें